
Bihar Board 10th Result 2025
Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.comपर देख सकते हैं। विद्यार्थी अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 को चेक कर सकते हैं। इस वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 82.11% छात्र सफल हुए हैं। इस साल परीक्षा में तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, भोजपुर के रंजन वर्मा और गाहिरी की अंशु कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन तीनों को 489 अंक (97.8%) मिले हैं। टॉप 10 सूची में कुल 123 छात्र शामिल हैं, जिनमें 60 छात्राएं और 63 छात्र हैं।
जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से असंतुष्ट हैं, वे स्क्रूटनी या इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यार्थी 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 के बीच 10वीं स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट फॉर्म भर सकते हैं। विद्यार्थियों को एक या अधिक विषयों के लिए स्क्रूटनी का विकल्प मिलेगा, जिसके अंतर्गत उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच और अंकों की पुनर्गणना की जाएगी। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए भी विस्तृत निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर 'BSEB स्क्रूटनी 2025' के लिंक पर क्लिक करें।
परीक्षा का प्रकार और जिला चयन करें।
लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
आवेदन विवरण भरें और शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करें।
Updated on:
29 Mar 2025, 1:41 PM IST
Published on:
29 Mar 2025, 1:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.