
Bihar Board 10th Result
Bihar Board 10th Result Kab Aayega: Bihar School Examination Board(BSEB) मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी में है। बोर्ड कभी भी 10वीं परीक्षा के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 मार्च से पहले कभी भी परिणाम जारी किया जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर लिखा गया है कि रिजल्ट लिंक जल्द एक्टिव होगा, जिससे संकेत मिलता है कि नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे। विद्यार्थी अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने संकेत दिया है कि मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी हो सकता है। हालांकि, 31 मार्च को ईद, 30 मार्च को रविवार और 29 मार्च को छात्र संघ चुनाव होने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि परिणाम 28 मार्च तक जारी किया जा सकता है।
दो इन पहले ही बोर्ड ने बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। पिछले कई सालों से रिजल्ट सबसे पहले जारी करने का रिकॉर्ड बना रहा है। इस बार भी बोर्ड ने सबसे जल्दी रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाया है। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा की तीनों स्ट्रीम में बेटियों ने टॉप किया है।
प्रिया जायसवाल (साइंस टॉपर)
अंकिता कुमारी (आर्ट्स टॉपर)
रोशनी कुमारी (कॉमर्स टॉपर)
यह खबर भी पढ़ें:- BCA के बाद ये कोर्स करना होगा बेस्ट, लाखों में मिलती है सैलरी
Updated on:
28 Mar 2025, 12:37 PM IST
Published on:
28 Mar 2025, 12:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.