
Bihar Home Guard
Bihar Home Guard Vacancy 2025: बिहार में होमगार्ड भर्ती के तहत फिजिकल परीक्षा(PET/PST) 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। जिस भी जिलों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, उन जिलों का परीक्षा कार्यक्रम भी जकारी कर दिया गया है। अब तक 11 जिलों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थे, वहीं अब 2 अन्य जिलों के लिए भी एडमिट कार्ड जारी हो गया है। किशनगंज और समस्तीपुर के लिए एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। इससे पहले भोजपुर, मुंगेर, लखीसराय, दरभंगा, पूर्णिया, औरंगाबाद, बांका, गोपालगंज, मुज़्जफ़रपुर, शेखपूरा, सीतामढ़ी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थे। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर “Bihar Home Guard Recruitment 2025” सेक्शन में जाएं।
आपको नोटिफिकेशन, यूजर मैनुअल और “Download Admit Card” का विकल्प दिखाई देगा।
“Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आवेदन जिला, रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
जानकारी भरने के बाद “सर्च” बटन पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
| S.No | District | Venue & Address | Start Date | End Date |
|---|---|---|---|---|
| 1 | Aurangabad | Sachichidanand Sinha College, Playground, Anugrah Nagar, Aurangabad, Pin Code - 824101 | 05-May-2025 | 03-Jun-2025 |
| 2 | Banka | Police Line Ground, Banka - 813102 | 05-May-2025 | 29-May-2025 |
| 3 | Bhojpur | New Police Kendra (New POLICE LINE), Bhojpur, Arrah - 802301 | 30-Apr-2025 | 05-Jun-2025 |
| 4 | Darbhanga | Nehru Stadium (Polo Ground), PWD Colony, Laheriasarai, Darbhanga - 846001 | 30-Apr-2025 | 19-May-2025 |
| 5 | Gopalganj | VM Field, Gopalganj, Near Kendriya Vidyalaya, Gopalganj - 841428 | 05-May-2025 | 20-May-2025 |
| 6 | Kishanganj | Shaheed Asfaqullah Khan Stadium, Khagra, Block + District - Kishanganj, Pin Code - 855107, Landmark - Fire Office and BSF Camp | 10-May-2025 | 16-May-2025 |
| 7 | Lakhisarai | Gandhi Maidan, Near Jamui Mod, Near Residence of District Magistrate, Lakhisarai - 811311 | 30-Apr-2025 | 14-May-2025 |
| 8 | Munger | Polo Ground, Fort Area Complex, Munger, Near Sub-Division Office and Collectorate, Munger - 811201 | 30-Apr-2025 | 19-May-2025 |
| 9 | Muzaffarpur | Langat Singh College, Kalambagh Road, Muzaffarpur, Pin Code - 842001 | 05-May-2025 | 22-May-2025 |
| 10 | Purnia | Indira Gandhi Stadium, Rangbhoomi Ground, Purnea - 854301 | 30-Apr-2025 | 17-May-2025 |
| 11 | Samastipur | Police Line, Dudhpara, Jail Chowk, Samastipur - 848101 | 10-May-2025 | 03-Jun-2025 |
| 12 | Sheikhpura | Azad Maidan, Chebara (Block Chewara), District - Sheikhpura, Pin Code - 811304 | 05-May-2025 | 15-May-2025 |
| 13 | Sitamarhi | Police Line, Simra, Sitamarhi, Block - Dumra, Pin Code - 843301 | 05-May-2025 | 20-May-2025 |
होमगार्ड भर्ती में फिजिकल टेस्ट का आयोजन राज्य के अलग-अलग जिलों में किया जाना है। जिसके लिए प्रशासन तैयारी में लगी हुई है। साथ ही फिजिकल परीक्षा में टेक्नोलॉजी की मदद भी ली जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उम्मीदवार पैर में चिप लगाकर दौड़ में भाग लेंगे। जिससे उनके दौड़ को ट्रैक किया जा सकता है। शारीरिक परीक्षा में कई तरह के टेस्ट उम्मीदवारों को देने होंगे।
Published on:
03 May 2025 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
