24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कल से शुरू, कौन से डाक्यूमेंट्स लाना अनिवार्य, जान लें जरुरी गाइडलाइन

Bihar Police Constable Exam: मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या किसी भी प्रकार की अतिरिक्त लेखन सामग्री को केंद्र में लाना वर्जित रहेगा। एंट्री से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 15 Jul 2025, 2:19 PM IST

Bihar Police Constable Vacancy

Bihar Police Constable Vacancy(AI Generated Image- Gemini)

Bihar Police Exam: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) कल, 16 जुलाई 2025 से बिहार पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षा कुल 19,838 रिक्त पदों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा विभिन्न तिथियों 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को एक शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। सभी 38 जिला मुख्यालयों में कुल 627 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक चरण में लगभग ढाई से तीन लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे। कुल मिलाकर 16,73,586 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।

Bihar Police Exam Guideline: परीक्षा में शामिल होने के जरुरी दिशा-निर्देश

रिपोर्टिंग समय
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे तक पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार 10:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

क्या ले जाना अनिवार्य है

ई-एडमिट कार्ड
एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस)

बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य
सभी उम्मीदवारों के दोनों हाथों के अंगूठे का निशान बायोमेट्रिक मशीन से लिया जाएगा। यह प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में होगी और मुख्यालय में लाइव फीड के माध्यम से देखी जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान भी बायोमेट्रिक मिलान किया जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध
मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या किसी भी प्रकार की अतिरिक्त लेखन सामग्री को केंद्र में लाना वर्जित रहेगा। एंट्री से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच की जाएगी।

Bihar Police Exam: अन्य जरुरी गाइडलाइन

पेन और पेंसिल
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में पेन या पेंसिल लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी आवश्यक सामग्री परीक्षा कक्ष में ही उपलब्ध कराई जाएगी। केवल वही पेन उपयोग में लाना होगा जो परीक्षा केंद्र द्वारा दिया जाएगा।

सुरक्षा के विशेष प्रबंध
हर परीक्षा केंद्र पर 5जी और वाई-फाई नेटवर्क को अवरुद्ध करने के लिए जैमर लगाए जाएंगे। जिलाधिकारियों को परीक्षा संयोजक और पुलिस अधीक्षकों को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।