
BPSC 71th Vacancy 2025
BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आज, 30 जून 2025 है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1298 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जो भी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द अप्लाई कर लें।
वरीय उप समाहर्ता (S.D.M) – 100 पद
वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी – 79 पद
श्रम अधीक्षक– 10 पद
अवर निबंधक / संयुक्त अवर निबंधक– 3 पद
ईख विकास पदाधिकारी– 17 पद
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी– 502 पद
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी– 22 पद
प्रखंड अनुसूचित जाति / जनजाति कल्याण पदाधिकारी– 13 पद
राजस्व पदाधिकारी– 45 पद
प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी– 459 पद
पुलिस उपाधीक्षक (DSP)– 14 पद
यह खबर भी पढ़ें:-ये हैं देश के टॉप तीन IIT कॉलेज
सामान्य पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना आवश्यक है।
वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी जैसे पदों के लिए वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में ग्रेजुएशन डिग्री अनिवार्य है।
आयु सीमा (1 अगस्त 2025 के आधार पर)
न्यूनतम आयु– 20 वर्ष
सामान्य वर्ग– अधिकतम 37 वर्ष
बीसी और ईबीसी वर्ग– अधिकतम 40 वर्ष
एससी/एसटी वर्ग– अधिकतम 42 वर्ष
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग– ₹600
SC/ST/महिलाएं/दिव्यांग– ₹150
आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है, इसलिए जो अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं, वे समय रहते आवेदन कर लें। यह परीक्षा बिहार राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है और इसके माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति होती है।
Published on:
30 Jun 2025 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
