
UPSC Vacancy 2025
Union Public Service Commission (UPSC) ने 27 जून 2025 को एक नई भर्ती नोटिफिकेशन जारी की है, जिसमें विभिन्न पदों पर कुल 241 रिक्तियों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इसमें साइंटिफिक ऑफिसर, स्पेशलिस्ट, डिप्टी डायरेक्टर, लीगल ऑफिसर, और जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर जैसे अनेक प्रमुख पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 17 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। आवश्यक योग्यता में B.Sc, B.Tech/B.E, LLB, BVSc, M.Sc, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, MS/MD जैसी डिग्रियां शामिल हैं। प्रत्येक पद के लिए निर्धारित अनुभव और शैक्षणिक मानदंड की डिटेल जानकारी आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
भर्ती में भाग लेने के लिए आयुसीमा भी पदों के अनुसार तय की गई है। हालांकि, सामान्यतः न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले संबंधित पद के लिए निर्धारित आयुसीमा की जांच अवश्य कर लें। जहां तक आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹25 का शुल्क देना होगा। वहीं, SC/ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
स्पेशलिस्ट– 72 पद
सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट– 20 पद
ट्यूटर– 19 पद
मैनेजर ग्रेड-I / सेक्शन ऑफिसर– 19 पद
इसके अतिरिक्त: डिप्टी डायरेक्टर, डेंटल सर्जन, डायलिसिस मेडिकल ऑफिसर, लीगल ऑफिसर, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी, नॉटिकल सर्वेयर आदि पद भी सम्मिलित हैं।
Updated on:
29 Jun 2025 09:35 am
Published on:
29 Jun 2025 09:35 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
