इस परीक्षा में योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी का किसी यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। साथ ही न्यूनतम आयु पद अनुसार 20, 21, 22 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु की बात करें तो अनारक्षित पुरुष के लिए 37 वर्ष और अनारक्षित महिला, पिछड़ा वर्ग के लिए 40 वर्ष तय की गई है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये देने होंगे। वहीं बिहार के एससी, एसटी वर्ग, स्थायी निवासी महिला ( आरक्षित/अनारक्षित) और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इस परीक्षा में तीन फेज के चयन प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों का चयन होगा। सबसे पहले प्रीलिम्स, उसे बाद मेंस, साथ ही अंत में इंटरव्यू के बाद उम्मीदवारों का चयन होगा। इससे संबंधित अन्य जानकारी उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं।