
BPSC
BPSC 70th Mains Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 25 अप्रैल 2025 से शुरू हो रही 70वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग के अनुसार, 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली सामान्य अध्ययन (GS) पहली शिफ्ट की परीक्षा में उम्मीदवार साधारण कैलकुलेटर का उपयोग कर सकेंगे। वहीं, 29 अप्रैल को पहली पाली में होने वाली वैकल्पिक विषय की MCQ परीक्षा में किसी भी प्रकार के कैलकुलेटर के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। वहीं 30 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली "वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी" के लिए "मैथ्स एवं सांख्यिकी विषय" की परीक्षा में उम्मीदवारों को साइंटिफिक कैलकुलेटर के प्रयोग की अनुमति दी गई है।
नोटिस जारी करके आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि कुछ अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में फोटो या सिग्नेचर स्पष्ट नहीं हैं या फिर गायब हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र के अधीक्षक को एक वैध पहचान दस्तावेज सामने रखना होगा। इसके लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एक घोषणा पत्र डाउनलोड कर सकते हैं, जिसे भरकर उस पर एक रंगीन फोटो चिपकाना होगा। यह फोटो किसी "गजेटेड अधिकारी" द्वारा प्रमाणित होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दो रंगीन फोटो लगानी होंगी। एक फोटो एडमिट कार्ड पर पहले से निर्धारित स्थान के पास "गजेटेड अधिकारी" से सत्यापित कर लगानी होगी, और दूसरी फोटो परीक्षा केंद्र पर अधीक्षक की मौजूदगी में चिपकानी होगी। इसके अलावा, एक वैध पहचान पत्र भी साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर सभी डाक्यूमेंट्स की जांच अधीक्षक द्वारा की जाएगी और सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
BPSC द्वारा यह परीक्षा 25, 26, 28, 29 और 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2,035 पदों को भरा जाना है। इस परीक्षा को लेकर आयोग की ओर से सभी जरुरी तैयारी की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें:-कब जारी होगा UP Board Result, जानें पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड
Updated on:
16 Apr 2025, 12:10 PM IST
Published on:
16 Apr 2025, 12:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.