Bihar Board 10th Compartment Exam 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने 10वीं कक्षा की परीक्षाओं की डेट्स जारी कर दी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) कंपार्टमेंटल परीक्षा 2023 की एग्जाम दो पारियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं 10 मई से 13 मई, 2023 तक आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि 2023 एक या दो विषयों में असफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है। कंपार्टमेंट परीक्षा की पहली पारी सुबह 9.30 बजे शुरू होगी। जबकि दूसरी पारी दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने के दौरान उम्मीदवारों को परीक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। इसके अलावा ऐच्छिक विषय गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य, ललित कला तथा दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि 06.से 08.मई .2023 तक है।