30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BSEH 12th Result 2021: 48 घंटे के अंदर किसी भी समय जारी हो सकता है 12वीं का रिजल्ट

    BSEH 12th Result 2021: बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा सोमवार या मंगलवार में से किसी भी दिन घोषित होने की संभावना है। बोर्ड की ओर से इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 25 Jul 2021, 10:29 PM IST

bseh

BSEH 12th Result 2021: हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ( BSEH ) द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के हायर सेकेंड्री के परिणामों की घोषणा तकनीकी कारणों से आज नहीं हुई। हालांकि, 25 जुलाई 2021 तक रिजल्ट जारी होने की सूचना दी गई थी। इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा सोमवार या मंगलवार में से किसी भी घोषित होने की संभावना है। बोर्ड की ओर से इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए स्टूडेंट्स बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in नियमित रूप से चेक करते रहें।

Read More: CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं का Revised Syllabus किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड

हरियाणा बोर्ड के मुताबिक बीएसईएच ने 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। घोषित नीति के अनुसार, 10वीं के अंकों को 30 फीसदी वेटेज, 11वीं के अंकों को 10 फीसदी और कक्षा 12 के इंटर्नल एग्जाम व प्रैक्टिकल को 60 फीसदी वेटेज दिए जाने की घोषणा की गई थी।

BSEH से सम्बद्ध विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान बोर्ड परीक्षाओं के लिए 2.27 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था। कोरोना महामारी के चलते रद्द की गई परीक्षाओं के बाद स्टूडेंट्स के मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने सीबीएसई के ईवैल्यूएशन क्राइटेरिया के मुताबिक 12वीं रिजल्ट 2021 तैयार करने की घोषणा की थी।

Read More: CBSE 12th Result 2021: जल्द आने वाले हैं परिणाम, बोर्ड ने स्कूलों को तारीख पर दी जानकारी

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग