30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE 12th Result 2021: जल्द आने वाले हैं परिणाम, बोर्ड ने स्कूलों को तारीख पर दी जानकारी

CBSE 12th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 12वीं के परिणाम जारी करने वाला है और जो छात्र परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए वैकल्पिक परीक्षा (Optional Exam) का विकल्प भी दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ronak Bhaira

•

Updated: 20 Jul 2021, 3:55 PM IST

CBSE 12th Result 2021 to be declared before July 31

CBSE 12th Result 2021 to be declared before July 31

नई दिल्ली। लाखों विद्यार्थी जुलाई के प्रारंभ से ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के परिणामों ( CBSE 12th Result 2021 ) की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। अब चर्चाएं तेज हो चुकी हैं कि सीबीएसई 10वीं के परिणाम आज-कल में जारी करने वाला है। ऐसे में 12वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों की धड़कनों का तेज होना स्वाभाविक है। इसी बीच बोर्ड ने स्कूलों को सूचना देते हुए कहा था कि 12वीं के परिणाम 31 जुलाई तक जारी कर दिए जाएंगे।

परिणाम कैसे तैयार हुआ है

बता दें की इस वर्ष 10वीं व 12वीं के छात्रों की परीक्षा नहीं करवाई गई थी बल्कि मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर ही अंक दिए गए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और आईसीएसई बोर्ड की 12वीं की मार्कशीट तैयार करने को लेकर बनी 13 सदस्यीय कमेटी ने जो रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी थी उसके अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के प्री बोर्ड के रिजल्ट के आधार पर 12वीं का अंतिम परिणाम तैयार करेगी। ऐसे में बिना परीक्षा के ही छात्रों को प्रमोट कर दिया जाएगा।

जरूर पढ़ें: 13 कोर्सेज के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय आयोजित करवाएगा प्रवेश परीक्षा, स्पोर्ट्स कोटे की दाखिला प्रक्रिया बदली

वैकल्पिक परीक्षा का भी विकल्प

हालांकि कुछ छात्र ऐसे भी हो सकते हैं जो मूल्यांकन मानदंड के आधार पर दिए गए अंकों से संतुष्ट ना हो, इसके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वैकल्पिक परीक्षा का विकल्प दिया है। वैकल्पिक परीक्षा 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच करवाई जाएगी, जिसकी रजिस्ट्रेशन विंडो 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद खुलेगी।

जरूर पढ़ें: CBSE 10th Result 2021: आज आ सकते नतीजे, यहां देख सकेंगे अंक

कहां देखा जा सकता है परिणाम

परिणाम देखने के लिए आधिकारिक रूप से सीबीएसई की ओर से तीन वेबसाइट दी गई हैं, जो cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.nic.in हैं। इन पर जाकर परिणाम देखा जा सकता है, इसके अलावा डिजिलॉकर के ऐप व वेबसाइट पर भी परिणाम जारी किया जाएगा।

कॉलेज खोजने के लिए पर्याप्त समय होगा

परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र, नतीजे आने के बाद कॉलेज में प्रवेश लेने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। हाल ही में यूजीसी (University Grants Commission) ने कॉलेजों से कहा है कि अगस्त के अंत तक सारी परीक्षाएं निपटा दी जाएं और अक्टूबर के प्रारंभ से नया सत्र शुरू किया जाए। ऐसे में बच्चों के पास कॉलेज खोजने और उसे चुनने के लिए पर्याप्त समय होगा।

नीट की परीक्षा भी देगे कुछ छात्र

बता दें कि विज्ञान विषय के कुछ ऐसे छात्र भी हैं जो नीट की तैयारी कर रहे हैं और 12 सितम्बर को होने वाली परीक्षा देंगे। उन छात्रों ने 12वीं के परिणाम आने से पहले ही नीट की तैयारी शुरु कर दी थी। गौरतलब है कि नीट के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 13 जुलाई को ही खुल गई थी, जो 6 अगस्त तक खुली रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग