
CBSE Alert Students Against Fake News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CBSE बोर्ड रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर चल रही एक और फर्जी खबर का खंडन किया है। साथ ही नोटिस जारी कर छात्रों को ऐसी खबरों पर फोकस न करने की सलाह दी है। सीबीएसई ने इस संबंध में X अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है।
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, CBSEकक्षा 10 के परिणाम दो भागों में 9 और 13 मई को घोषित करेगा जबकि कक्षा 12 के परिणाम 14 और 16 मई को घोषित किए जाएंगे।
जारी नोटिस के अनुसार कहा गया कि जैसा कि आप जानते हैं, सीबीएसई परीक्षा 2025 में 46 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। बोर्ड ने वेबसाइट पर रिजल्ट के दिन ट्रैफिक लोड को कम करने के लिए इस बार रिजल्ट दो हिस्सो में जारी करने का फैसला लिया है। ये छात्रों और सीबीएसई दोनों के लिए आसान हो जाएगा।
फेक खबर में आगे कहा गया कि सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2025 के लिए 28 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। ऐसे में रिजल्ट दो सेट में जारी किए जाएंगे-
14 लाख छात्रों (आधा) के लिए परिणाम 12 मई 2025 को सुबह 11:00 बजे जारी किए जाएंगे और बाकी छात्रों के लिए परिणाम 14 मई 2025 को सुबह 11:00 बजे घोषित किए जाएंगे। वहीं 12वीं कक्षा का परिणाम, जिसमें 18 लाख छात्र शामिल हुए थे, उसे भी दो हिस्सों में जारी किया जाएगा। परिणाम 14 मई 2025 को दोपहर 1:00 बजे और 16 मई 2025 को सुबह 11:00 बजे जारी किया जाएगा।
लेकिन सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। अभी तक सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2025 की रिलीज की तारीख और समय पर कोई घोषणा नहीं की है। रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, cbse.nic.in. वहीं पिछले साल कई सालों में मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक CBSE रिजल्ट जारी कर दिए जाते हैं। ऐसे में इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के अंत तक रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
संबंधित विषय:
Updated on:
9 May 2025, 10:28 AM IST
Published on:
8 May 2025, 8:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.