4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE Date Sheet 2023 : सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, जानें कब-कब आपके एग्जाम

CBSE Board Exam 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 30 Dec 2022, 11:35 AM IST

CBSE Board Exam 2023

CBSE Board Exam 2023

CBSE Board Exam 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर जाकर अपनी डेटशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी।

15 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
जारी नोटिस के मुताबिक, सीबीएसई की 10वीं बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च 2023 तक चलेगी। वहीं कक्षा 12 की परीक्षा भी 15 फरवरी 2023 शुरू होगी और 5 अप्रैल 2023 को खत्म हो जाएंगे। परीक्षा शेड्यूल के अनुसार दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक चलेगी।

14 फरवरी को खत्म होंगे प्रैक्टिकल
सीबीएसई ने बीते दिनों 2023 प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल जारी किया था। CBSE Practical Exams 14 फरवरी 2023 तक खत्म होंगे। इसके अगले ही दिन 15 फरवरी 2023 से थ्योरी एग्जाम्स शुरू हो जाएंगे। शुरुआत में वोकेशनल/ एडिशनल सब्जेक्ट्स के एग्जाम होंगे। इसके बाद 10वीं कक्षा के लिए 27 फरवरी से इंग्लिश के साथ मुख्य विषयों की परीक्षा होगी। वहीं सीबीएसई 12 के लिए 20 फरवरी से हिंदी के साथ शुरू होगी।

CBSE 10th Exam 2023 Date SheetCBSE 12th Exam 2023 Date Sheet के लिए इस लिंक पर क्लिक करें—
https://www.cbse.gov.in/cbsenew/documents//Date_Sheet_Session_2022_23_29122022.pdf


जानिए कैसे डाउनलोड करें डेटशीट
— सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
— होम पेज पर सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट का पीडीएफ लिंक मिलेगा।
— छात्र 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट पर क्लिक करके इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
— छात्र अपनी सुविधा के लिए डेटशीट का एक प्रिंटआउट लेकर अपने पास भी रख ले।