CBSE 12th Exam Result 2021: दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से एक पत्र के जरिए बड़ी अपील की है। अपने में डिप्टी सीएम सिसोदिया ने कहा है कि सीबीएसई द्वारा 12वीं की बोर्ड परीक्षा को कैंसिल करने का निर्णय बच्चों के हित में लिया गया निर्णय है। इसका स्वागत करता हूं। सिसोदिया ने कहा कि हमारे लिए ये बहुत ही संतोष की बात है की सीबीएसई अब 12वीं के रिजल्ट के इसी प्रकार के मापदंडो पर विचार कर रहा है। मैंने दिल्ली के विभिन्न शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्रों के साथ इस संदर्भ में चर्चा की है। सभी से बातचीत के आधार पर 12वीं के छात्रों के रिजल्ट को लेकर हमारे कुछ सुझाव हैं, जो मैं आपके विचार के लिए यहां प्रस्तुत कर रहा हूं। छात्र हित में अपील है कि आप इन बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करेंगे।