ऑनलाइन एग्जाम नेटवर्क सबसे बड़ी समस्या
यदि सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षाओं का ऑनलाइन आयोजन किया जाता है तो बहुत सी समस्याएं बोर्ड और विद्यार्थियों के सामने आएँगी। ऑनलाइन एग्जाम के लिए अलग से सेण्टर बना पाना मुश्किल होगा। क्योंकि देश में सभी जगह बिजली की अच्छी सुविधा नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या भी सबसे बड़ा कारण है। कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी के साथ ही लोग पलायन भी करने लगे हैं, ऐसे में सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों समस्याएं बहुत आएँगी। बहुत से स्टूडेंट्स ऐसे भी हैं, जिनके पास मोबाइल, टैब और कंप्यूटर/लैपटॉप नहीं है।