
CBSE 12th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) ने कक्षा 12 के रिजल्ट तैयार करने के लिए टैबुलेशन पोर्टल लॉन्च कर दिया है। सीबीएसई ने स्कूलों की मदद के लिए यह पोर्टल लॉन्च किया है। बोर्ड का कहना है कि टैबुलेशन पोर्टल रिजल्ट तैयार करने में काफी मददगार साबित होगा। इस पोर्टल की मदद से सभी सीबीएसई स्कूल छात्रों के मार्क्स अपलोड करेंगे जिनका उपयोग कक्षा 12 के परिणाम तैयार करने के लिए पोर्टल में अन्य डेटा के साथ किया जाएगा।
रिजल्ट आने तक बोर्ड हर स्कूल के संपर्क में रहेगा
सीबीएसई ( CBSE ) ने पोर्टल को लेकर जारी बयान में कहा है कि सभी गतिविधियों का एक सीक्वेंस तैयार किया गया है। अब उसे पोर्टल पर एक्टिव किया जा रहा है। सीबीएसई ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि रिजल्ट जारी होने तक बोर्ड हर स्कूल के संपर्क में रहेगा। ताकि रिजल्ट से जुड़ी कोई समस्या न हो। वहीं 10वीं-12वीं का रिजल्ट तैयार करने में जुटे स्कूलों की मदद के लिए एक हेल्प डेस्क भी बनाने की तैयारी की जा रही है जो उनकी किसी भी शंका का समाधान करेगी।
सीबीएसई ने रिकॉर्ड समय में टैबुलेशन पोर्टल ( Tabulation Portal ) को डेवलप किया है। इस पोर्टल के बारे में बोर्ड का दावा है कि यह न सिर्फ ये एक्यूरेसी देगा बल्कि रिजल्ट कैलकुलेशन प्रोसेस को भी तेज करेगा। इससे पहले सीबीएसई ने दसवीं के लिए एक पोर्टल लांच किया था। पोर्टल में दिया गया सिस्टम कैलकुलेशन के काम में लगने वाले समय को कम करेगा। साथ ही लगने वाले समय को कम करेगा और कई अन्य परेशानियों को कम करेगा। वहीं सीबीएसई के आईटी निदेशक अंतरिक्ष जौहरी ने कहा कि सीबीएसई ने 10वीं क्लास के रिजल्ट टैबुलेशन के लिए भी ऐसा ही पोर्टल तैयार किया था। अब ये पोर्टल सभी स्कूलों को उपलब्ध कराया गया है।
Web title: CBSE Launches Tabulation Portal For Preparing 12th Result 2021
Updated on:
22 Jun 2021, 4:19 PM IST
Published on:
22 Jun 2021, 4:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.