स्कूल से पहुंचे बच्चों ने बताया कि दो साल हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में अपग्रेड किया गया है, लेकिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए कोई शिक्षक नियुक्ति नहीं किए हैं। बच्चों ने बताया कि 11वीं कक्षा की पढ़ाई उन्होंने कर ली है, लेकिन अब उनका बोर्ड एग्जाम होना है, ऐसे में नियमित और विषय विशेषज्ञ शिक्षक ही बेहतर पढ़ा पाएंगे, तो वे शिक्षक की व्यवस्था नहीं होने पर आंदोलन करने और स्कूल में ताला जड़कर प्रदर्शन करने की बात आवेदन में लिखी थी। इसी लाइन से खफा डीईओ ने बच्चों से कहा कि ये सब लिखना कौन सिखाया। स्कूल में ताला जड़ोगे तो सीधे जेल भेज दिए जाओगे।