30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CLAT admit card 2021: एडमिट कार्ड जारी, consortiumofnlus.ac.in से करें डाउनलोड

  CLAT admit card 2021: इस बार क्लैट की परीक्षा 23 जुलाई को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। दो घंटे की परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को 150 सवाल हल करने होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 15 Jul 2021, 12:00 AM IST

clat 2021

CLAT admit card 2021: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ( Consortium of National Law Universities ) ने बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2021 ( CLAT 2021 ) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन किया था वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

23 जुलाई को होगी परीक्षा

इस बार लॉ कॉलेज प्रवेश के लिए परीक्षा 23 जुलाई को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। CLAT दो घंटे की लंबी परीक्षा है जिसमें उम्मीदवारों को 150 सवाल हल करने होते हैं। कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाने वालों को एग्जाम में पास माना जाता है। वे अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट लेवल के कोर्सेस में एडमिशन के लिए पात्र होते हैं। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 35 प्रतिशत है।

Read More: Maharashtra SSC Result 2021: सप्ताह के अंत तक जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, यहां से कर पाएंगे चेक

कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक उम्मीदवारों को क्लैट परीक्षा समय से आधे घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर अपना एडमिट कार्ड और एक वैध आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है। एग्जाम खत्म होने से पहले किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी उम्मीदवारों के लिए हर समय फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने उम्मीदवारों को कोरोना वैक्सीन लगवाने की भी सलाह दी है। एग्जाम हॉल में एंट्री करने से पहले सभी उम्मीदवारों के लिए एक तापमान जांच आयोजित की जाएगी। निर्धारित तापमान से अधिक वालों को आइसोलेशन रूम में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं। इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। डिटेल्स का यूज करके लॉग-इन करें। अब आपके आपको एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जहां से आप डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें।

Read More: NTA NEET 2021 Registration begins: नीट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन बातों का रखें ध्यान

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग