30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra SSC Result 2021: सप्ताह के अंत तक जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, यहां से कर पाएंगे चेक

    Maharashtra SSC Result 2021: महाराष्ट्र दसवीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। दसवीं परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 14 Jul 2021, 10:15 PM IST

10th class result

Maharashtra SSC Result 2021: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन अगामी कुछ दिनों में 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। छात्र रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://www.mahresult.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे। इससे पहले महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने एक इंटरव्यू में कहा था कि महाराष्ट्र बोर्ड 15 जुलाई तक कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, अभी तक महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख की घोषणा नहीं की है। महाराष्ट्र दसवीं परीक्षा में लगभग 16 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

Read More: NTA NEET 2021 Registration begins: नीट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन बातों का रखें ध्यान

महाराष्ट्र सरकार ने इस बार कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया गया था। छात्रों का रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट के आधार पर तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। 10वीं के छात्रों के मूल्यांकन में इस साल का होम वर्क, मौखिक प्रदर्शन और 9वीं कक्षा की परीक्षा के अंकों के आधार पर किया गया है।

Read More: UP Board Exam Result 2021: दसवीं का रिजल्ट 15 जुलाई को हो सकता है जारी, upmsp.edu.in से रोल नंबर करें डाउनलोड

रिजल्ट के लिए इन वेबसाइट्स पर रखें नजर

महाराष्ट बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि वे परिणामों की घोषणा के बाद ने अपना रिजल्ट महाराष्ट्र रिजल्ट पोर्टल, mahresult.nic.in पर चेक कर पाएंगे। रिजल्ट से संबंधित अन्य अपडेट भी महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.maharashtra.gov.in या mahasscboard.in पर जारी किए जाएंगे। इसलिए स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट से जुड़ी हर जानकारी के लिए इन वेबसाइट्स को निरंतर चेक करते रहें।

Read More: Financial Year 2022: इंफोसिस 35,000 कॉलेज ग्रेजुएट को देगी नौकरी, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 5195 करोड़

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग