30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Exam Result 2021: दसवीं का रिजल्ट 15 जुलाई को हो सकता है जारी, upmsp.edu.in से रोल नंबर करें डाउनलोड

  UP Board Exam Result 2021: यूपी बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम 15 जुलाई को आने की उम्मीद है। इस बीच छात्र यूपीएमएसपी 10वीं का रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 13 Jul 2021, 5:26 PM IST

UP Board 10 th class result

UP Board Exam Result 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10 का रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित करने की संभावना है। इस बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों के लिए अपना यूपीएमएसपी 10वीं का रोल नंबर डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक लिंक को एक्टिव कर दिया है। वहीं यूपीएमएसपी ने कक्षा 10 के छात्रों को सलाह दी है कि परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in नियमित रूप से चेक करते रहें।

जानकारी ये भी है कि उत्तर प्रदेश द्वारा 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए एक या दो दिनों के अंतराल में भी परिणाम 2021 की घोषणा करने की उम्मीद है। छात्र आधिकारिक वेबसाइटों जैसे upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस लिंक से छात्र अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र या तो अपने रोल नंबर के साथ परिणाम देख सकते हैं या 4-अंकीय स्कूल कोड, नाम और तारीख जैसे विवरण दर्ज कर भी रिजल्ट चेक सकते हैं।

Read More: IIT Madras ने विकसित किया AI बेस्ड गणितीय मॉडल, कैंसर कारक म्यूटेशन का लगाएगा पता

10वीं रोल नंबर ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले छत्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध महत्वपूर्ण सूचना अनुभाग पर जाएं। वैकल्पिक रूप से यहां सीधे लिंक पर क्लिक करें, यूपीएमएसपी 10वीं रोल नंबर डाउनलोड करें। एक नई विंडो पर आप कक्षा 10 पंजीकरण संख्या दर्ज करें और रोल नंबर खोजें। भविष्य के संदर्भ के लिए अपना UPMSP 10वीं रोल नंबर जांचें और सहेजें। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 के दिन छात्र यूपीएमएसपी 10वीं का रोल नंबर डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे। इस साल करीब 26 लाख छात्र 10वीं कक्षा के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं।

रिजल्ट कैसे करें चेक

छात्र परिणाम जारी हो जाने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं। कक्षा 10 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर दर्ज करें और रिजल्ट चेक करें।

पिछले साल UPMSP ने कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के रिजल्ट एक ही दिन घोषित किए थे। वेबसाइटों के अलावा परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी चेक किए जा सकेंगे। बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 56,04,628 छात्रों ने पंजीकरण कराया है जिसमें 29.4 लाख कक्षा 10 के छात्र और 26.10 लाख कक्षा 12 के छात्र शामिल हैं।

Read More: अभिनेत्री दीया मिर्जा और संजना सांघी की धर्मेंद्र प्रधान से अपील, कोरोना के चलते लड़कियों का न छूटे स्कूल

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा