NEET 2025 के लिए करेक्शन विंडो चालू, जानें कितने जानकारियों में कर सकते हैं बदलाव
NTA के अनुसार, यदि किसी बदलाव के कारण आवेदन शुल्क बढ़ता है, तो उम्मीदवार को अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क जमा किए सुधार स्वीकार नहीं होगा।
NEET 2025 correction window open: National Testing Agency (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2025) के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में बदलाव करने हैं, वे 9 मार्च से 11 मार्च रात 11:50 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं।
NTA के अनुसार, यदि किसी बदलाव के कारण आवेदन शुल्क बढ़ता है, तो उम्मीदवार को अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क जमा किए सुधार स्वीकार नहीं होगा। साथ ही, एक बार किया गया अतिरिक्त भुगतान वापस नहीं किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता (कक्षा 10वीं और 12वीं के विवरण) पात्रता की स्थिति श्रेणी और उपश्रेणी (PwD सहित) हस्ताक्षर परीक्षा में बैठने के प्रयासों की संख्या स्थायी और वर्तमान पता परीक्षा केंद्र परीक्षा का माध्यम
NEET 2025 correction window last date: विंडो बंद होने के बाद नहीं कर सकते बदलाव
NTA ने सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे अपने आवेदन पत्र की जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचें और यदि जरूरी हो, तो दिए गए समय में सुधार कर लें। सुधार की समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं होगा। NTA ने स्पष्ट किया है कि यह सुधार का सिर्फ एक मौका है, इसलिए उम्मीदवारों को सावधानीपूर्वक बदलाव करना चाहिए। बाद में कोई दूसरा अवसर नहीं मिलेगा।