
CTET Answer Key 2024
CTET Answer Key 2024 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए आंसर-की का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। परीक्षा में बैठे उम्मीदवार CTET Provisional Answer Key का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही इस परीक्षा के लिए आंसर की जारी किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर 2024 को किया गया है। इस आंसर-की को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड किया जा सकता है। CTET के लिए आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा।
आंसर-की डाउनलोड करने के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए CTET 2024 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की का pdf खुलकर सामने आ जाएगा।
pdf के माध्यम से आंसर चेक किया जा सकता है।
भविष्य के लिए आंसर-की को डाउनलोड करके रख सकते हैं।
ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि CTET दिसंबर 2024 की प्रोविजनल आंसर की 1 या 2 जनवरी तक जारी किया जा सकता है। यह परीक्षा 14 दिसंबर को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था। परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट का था। पहली शिफ्ट में पेपर 2 की परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं दूसरी शिफ्ट में पेपर 1 का आयोजन किया गया था। Paper 1 कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षक पात्रता के लिए आयोजित किया जाता है। वहीं पेपर 2 कक्षा 6 से 8 वीं तक के लिए आयोजित किया जाता है।
Updated on:
30 Dec 2024 07:33 pm
Published on:
30 Dec 2024 07:33 pm
