CUET PG 2022 Result : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2022 का परिणाम घोषित किया जाएगा। सीयूईटी पीजी स्कोर कार्ड शाम 4 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। CUET PG परिणाम 2022 की तारीख और समय की घोषणा यूजीसी के अध्यक्ष, ममीडाला जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते है।