3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CUET-UG Phase-4: यूजीसी ने एक बार फिर स्थगित की परीक्षाएं, बताया यह कारण

CUET UG 2022:विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से शनिवार को एक बार फिर से सीयूईटी यूजी परीक्षा टाल दी गई है। यूजीसी ने कहा कि 11,000 कैंडिडेट्स के लिए CUET-UG परीक्षाओं को 30 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटीज एंट्रैंस टेस्ट का चौथा चरण 17 से 20 अगस्त को आयोजित होने वाला था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 13 Aug 2022, 2:13 PM IST

CUET-UG Phase-4

CUET-UG Phase-4

CUET UG 2022: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एक बार फिर सीयूईटी यूजी के चौथे चरण की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यूजीसी ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 11,000 कैंडिडेट्स के लिए सीयूईटी यूजी परीक्षाओं को 30 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यूजीसी ने कहा कि एनटीए की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के चौथे चरण की परीक्षाएं जो कि 17 अगस्त से 20 अगस्त को निर्धारित थीं। आपको बता दें कि सीयूईटी परीक्षा के दूसरे चरण में खामियों के चलते विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।

11,000 उम्मीदवारों के लिए स्थगित हुई परीक्षा
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी ने अपनी सूचना में कहा कि परीक्षा केंद्र के लिए शहर की पसंद को समायोजित करने के लिए 11,000 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 17 से 20 अगस्त से 30 अगस्त तक स्थगित कर दी गई है। आपको बता दें कि परीक्षा सभी उम्मीदवारों के लिए नहीं टाली गई है। यह सिर्फ परीक्षा केंद्र बदलने की मांग करने वाले 11 हजार उम्मीदवारों के लिए स्थगित की गई है।

यह भी पढ़ें- ICAI CA Foundation Result 2022 : सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी


परीक्षा में शामिल होने वाले थे 3.72 लाख उम्मीदवार
सेंट्रल यूनिवर्सिटीज एंट्रैंस टेस्ट का चौथा चरण 17 से 20 अगस्त को आयोजित होने वाला था। इसमें कुल 3.72 लाख उम्मीदवार शामिल होने वाले थे। परीक्षाएं आयोजित कराने वाले संस्थान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने पहले बताया था कि परीक्षा के सभी चरण 28 अगस्त को समाप्त होंगे।

यह भी पढ़ें- आईबीपीएस में सीआरपी पीओ/एमटी के 6432 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

एनटीए ने बढ़ाई एग्जाम सेंटर्स की क्षमता
यूजीसी के चेयरमैन जगदीश कुमार इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 3.72 लाख में से 11,000 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा 30 अगस्त तक के लिए स्थगित किया गया है। उनके मनपसंद शहर में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने आगे कहा कि एनटीए ने एग्जाम सेंटर्स की क्षमता बढ़ाई है और केंद्रों की गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयास भी किया है।