29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Nursery Admission 2021: सरकार का बड़ा फैसला, दाखिले की तारीख 15 मई तक के लिए बढ़ी

Delhi Nursery Admission 2021: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने ईडब्लूएस कोटे के तहत नर्सरी में एडमिशन की तारीख बढ़ाकर 15 मई कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 27 Apr 2021, 4:00 PM IST

delhi nursary admission

Delhi Nursery Admission 2021: कोरोना की दूसरी लहर के बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के बाद दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने नर्सरी में एडमिशन की तारीख बढ़ाकर 15 मई कर दी है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने यह आदेश 25 अप्रैल 2021 को जारी किया है। सरकार के इस फैसले का लाभ दिल्ली के निजी और अनऐडेड स्कूलों में नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए अभी तक आवेदन न करने वाले वाले लोअर इनकम ग्रुप के अभिभावकों को मिलेगा। दिल्ली शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक कोविड-19 महामारी के चलते 25 फीसदी ईडब्ल्यूएस डीजी कोटे के अंतर्गत दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को 15 मई 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

दिल्ली शिक्षा विभाग ने अपने नोटिस के माध्यम से इसके साथ ही जानकारी दी कि पहले कंप्यूटर आधारित ड्रॉ की तारीख की घोषणा बाद में की जानी है। पहले कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ की तिथि के अपडेट के लिए पैरेंट्स समय-समय पर विभाग की विभाग वेबसाइट edudel.nic.in पर विजिट करते रहें। आपको बता दें कि दिल्ली में 1700 से अधिक निजी और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी कक्षा में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में दाखिले की प्रक्रिया 18 फरवरी 2021 को शुरू हुई थी। यह प्रक्रिया 4 मार्च 2021 तक चली थी।

Read More :CBSE and CISCE Admission: 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, स्कूलों ने छात्रों से मांगा विषय का विकल्प

कैसे करें आवेदन

दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी कक्षा में 25 फीसदी ईडब्ल्यूएस डीजी कोटे में दाखिले के लिए अभिभावकों को सबसे पहले वांछित स्कूल की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद 2021-22 के दाखिले से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर अपने यूजर आईडी आदि के माध्यम से लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद अप्लीकेशन फॉर्म में मागें गए विवरणों को भरकर और डॉक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करके पैरेंट्स या अभिभावक अपने बच्चे या वार्ड के नर्सरी में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभिभावक ऑनलाइन आवेदन के समय स्टूडेंट और पैरेंट्स के फोटो, फैमिली फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ और आधार कार्ड की कॉपी अपलोड जरूर करें।

Read More : ICAI CA Foundation Exam 2021: आईसीएआई ने छात्रों के हित में लिया बड़ा फैसला, नियमों में दी बड़ी राहत

Web Title: Delhi Nursery Admission 2021 Application Date Extended

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग