
CBSE-CISCE Admission: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल एग्जामिनेशन्स ( CISCE ) की ओर से 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने और छात्रों को इंटरनल असेसमेंट के आधार पर ग्यारहवीं में प्रमोट करने का फैसला होने के बाद स्कूलों ने 11वीं में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों बोर्ड से जुड़े स्कूलों ने छात्रों को 11वीं में विषय चुनने के लिए ऑनलाइन फॉर्म ( Online form ) भेजा है। स्कूलों द्वारा विषय आवंटन के बाद मई के पहले सप्ताह में कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है।
महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रिंसिपल सुष्मिता कानूनगो ने बताया है कि विषय चुनने के लिए फॉर्म छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म ( Online form ) जारी किया जा चुका है। एक-दो दिन में छात्रों को विषय अलॉट कर दिए जाएंगे। योजना के मुताबिक एक मई से क्लास शुरू हो जाएंगी। हालांकि दूसरे स्कूल से आने वाले छात्रों को रिजल्ट आने के बाद विषय का आवंटन होगा। इससे पहले उन्हें एक्स्ट्रा क्लास और ब्रिज कोर्स से छूटा कोर्स पूरा कराए जाएंगे। सेंट जोसेफ कॉलेज के 10वीं के छात्र छात्राओं को भी ऑनलाइन फॉर्म दे दिए गए हैं। 10वीं के प्री बोर्ड सही से नहीं हो सके थे। इसलिए कक्षा 9 की परफार्मेंस के आधार पर विषय का आवंटन होगा। सेंट जोसेफ कॉलेज में 3 मई से ऑनलाइन क्लास शुरू करने की तैयारी है।
इससे पहले झारखंड की राजधानी रांची में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री स्कूल ( CBSE ) के तहत संचालित कई स्कूलों द्वारा दसवीं के छात्रों को 11वीं में एडमिशन देने की प्रक्रिया शुरू करने की खबर सामने आई थी। रांची के स्कूलों में छात्रों को फिलहाल एडमिशन प्रोविजनल बेसिस दिया जा रहा है। लेकिन छात्रों का एडमिशन दसवीं में आए अंकों के आधार पर स्थायी माना जाएगा। हालांकि, किसी भी स्कूल ने अभी काट ऑफ जारी नहीं किया है।
Web Title: CBSE and CISCE Schools Start admission for 11th classes
Updated on:
27 Apr 2021, 12:52 PM IST
Published on:
27 Apr 2021, 12:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.