29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IGNOU assignment deadline extended: असाइनमेंट जमा करने की तारीख बढ़ी, जून में परीक्षा की उम्मीद कम

IGNOU assignment deadline extended: इग्नू ने असाइमन जमा करने की तिथि मई 2021 तक के लिए बढ़ाने के संकेत दिए हैं। जून टीईई 2021 का आयोजन को लेकर अभी तक कोई संकेत नहीं मिले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 26 Apr 2021, 8:10 PM IST

ignou

IGNOU assignment deadline extended: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ( IGNOU ) ने छात्रों के हित में फैसला लेते हुए असाइनमेंट जमा करने की तारीख को बढ़ाने के संकेत दिए हैं। साथ ही जून की परीक्षाओं को लेकर भी इग्नू प्रशासन ने अपना रुख साफ नहीं किया है। इग्नू ने अभी इस मुद्दे पर फैसला नहीं लिया है। इस बात की संभावना ज्यादा है कि जून की परीक्षाएं भी लेट से हों।

Read More: IIM-Udaipur Annual convocation: किरण मजूमदार बोलीं - भविष्य के बारे में नए सिरे से विचार करने की जरूरत

जून 2021 की परीक्षाएं टलने की संभावना ज्यादा

ताजा जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय जून की परीक्षाओं पर निर्णय बाद में करेगा। साफ है कि जून की परीक्षाएं टल सकती हैं। जून की परीक्षा से पहले इग्नू ने ट्यूटर मार्क्ड असाइनमेंट ( TMA ) जमा करने की समय सीमा 30 अप्रैल 2021 से बढ़ाकर अब मई तक कर दिया है।

इग्नू ( IGNOU ) के वाइस चांसलर वीसी नागेश्वर राव ने इस बात के संकेत दिए हैं कि जून में प्रस्तावित थ्योरी की परीक्षा भी स्थगित हो सकती है। उन्होंने कहा है कि छात्रों को ट्यूटर चिह्नित असाइनमेंट ( TMA ) जमा करने से पहले परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, इग्नू असाइनमेंट सबमिशन और इग्नू जून टीईई 2021 की तारीख की आधिकारिक घोषणा कुछ दिनों में की जा सकती है। कोविड-19 की चलते साल 2020 में इग्नू ने असाइनमेंट सबमिशन का काम ऑनलाइन मोड में किया था। लेकिन इस साल अभी तक इस बारे में छात्रों को कोई जानकारी नहीं मिली है। साल 2020 में इग्नू की परीक्षा केवल अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। जबकि अन्य छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए आगे के लिए प्रमोट कर दिया गया था। इस साल विश्वविद्यालय प्रशासन को कोविड-19, लॉकडाउन और अन्य गतिविधियों को लेकर सरकार की ओर से रुख स्पष्ट होने का इंतजार है। यही वजह है कि इग्नू जून टीईई 2021 पर अभी अंतिम निर्णय नहीं ले पाया है।

Read More: Kerala practical exams postponed: 12वीं और वोकेशनल एचएस प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित, पढ़ें पूरी डिटेल

बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से देशभर में फैले सैकड़ों विश्वविद्यालय ऑनलाइन मोड के माध्यम से सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित कर रहे हैं। लेकिन इग्नू के लिए ऐसा करना संभव नहीं है। ऐसा इसलिए कि इगनू ग्रामीण भारत के छात्रों को भी कवर करता है। इसलिए ऑनलाइन मोड के माध्यम से इग्नू जून में टीईई 2021 का आयोजन होना मुश्किल है।

Read More: Karnataka PUC-II Practical Exam 2021 Postponed : प्रैक्टिकल टेस्ट स्थगित, थ्योरी की परीक्षाएं 21 जून से

Web Title: IGNOU Assignment Deadline Extended Call June Exams Later

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग