एग्जामिनेशन डिपार्टमेंट के डीन डीएस रावत ने जारी नोटिस में बताया है कि 1 जून, 2021 से शुरू होने वाले अंतिम सेमेस्टर/वार्षिक परीक्षा मई/जून 2021 को स्थगित कर दिया गया है। अब यही एग्जाम 7 जून, 2021 से शुरू होगा। यानि 15 मई 2021 से शुरू होने वाली सभी परीक्षाएं और जारी डेटशीट भी वापस ले लिया गया है। नई डेट शीट जल्द ही जारी की जाएगी। एग्जामिनेशन डिपार्टमेंट के डीन डीएस रावत ने बताया कि नई डेटशीट दिल्ली विश्वविद्यालय ( Delhi University ) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। मई/जून 2021 परीक्षा के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश नियत समय में जारी किए जाएंगे। डीयू के सभी छात्रों और कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वो ताजा अपडेट जानने के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।