ICSI CSEET result 2021: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ( ICSI ) CS कार्यकारी प्रवेश परीक्षा ( CSEET ) का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया है। 8 और 10 मई 2021 को आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि 140 प्रश्नों के साथ 200 अंकों की परीक्षा 8 और 10 मई को आयोजित की गई थी। सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा का औपचारिक ई-परिणाम-सह-अंक आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। आईसीएसआई सीएसईईटी ने कहा है कि सफल उम्मीदवारों ई-मार्कशीट जारी किया गया है, जिसे वो डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही ई-मार्कशीट की एक प्रिंट कॉपी भी अपने पास आगे लिए रख लें। आईसीएसआई सीएसईईटी इसके लिए अलग से मार्कशीट जारी नहीं करेगा।