30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi University: CUCET के निर्देश के बाद शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया

Delhi University: कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इस बार भी पिछले साल की तरह डीयू के ग्रैजुएट कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया देरी से शुरू हो सकती है। इस बार डीयू में एडमिशन सीयूसेट के तहत होना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 19 Apr 2021, 12:08 PM IST

delhi university  admission

Delhi University: पिछले साल की तरह इस बार भी दिल्ली विश्वविद्यालय में ग्रैजुएट के विभिन्न पाठयक्रमों में दाखिला प्रक्रिया देरी से शुरू हो सकती है। डीयू के अधिकारियों ने पहले इस बात की संभावना जताई थी कि मई माह में दाखिला प्रक्रिया प्रारंभ हो सकता है, लेकिन इस बार सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला सेंट्रल युनिर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सीयूसेट ( CUCET ) के जरिए होगा। इसलिए डीयू को सीयूसेट के दिशानिर्देश का इंतजार है।

इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय ( Delhi University ) में सीयूसेट के तहत दाखिला होना है। लेकिन अब तक दाखिला के सभी पहलुओं को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। इसलिए डीयू भी स्थितियों का आंकलन करने और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से बैठक करने बाद ही कोई फैसला लेगा। इस बारे में डीयू के कार्यवाहक कुलपति प्रो.पीसी जोशी सीयूसेट के लिए बनी समिति में दाखिला संबंधी निर्देशों को लेकर पूर्व में विचार कर चुके हैं। डीयू एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दाखिला के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) के साथ कई दौर की बातचीत कर चुके हैं। इसके बावजूद उनका कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर सामान्य होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

Read More : UP BEd JEE 2021 Postponed: कोरोना के चलते यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित, 19 मई को आयोजित होनी थी परीक्षा

दाखिला को लेकर हैं कई विकल्प

दूसरी तरफ दिल्ली विश्वविद्यालय दाखिला को लेकर कई अन्य विकल्पों पर भी ध्यान दे रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि जिस तरह से कोविड-19 से उपजी स्थिति के कारण बोर्ड परीक्षाएं स्थगित की गई हो सकता है कि आने वाले समय में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भी इस तरह की परेशानी से जूझना पड़े। ऐसी स्थिति में हम लोग दाखिला के लिए पुराना तरीका ही अपनाएंगे जो पिछले साल किया गया था। यानी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

Read More : GC NET 2021 Postpone: यूजीसी नेट परीक्षा हो सकती है स्थगित, नीट पीजी और जेईई मेन के बाद इस परीक्षा पर भी फैसला जल्द

Web Title: Delhi University: start graduate admission after CUCET guidelines

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा