31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UGC NET May Exam 2021 Postponed: यूजीसी नेट मई एग्जाम स्थगित, जल्द जारी होंगी नई तिथियां

UGC NET May Exam 2021 Postponed: कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट 2021 को स्थगित कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 20 Apr 2021, 6:00 PM IST

ugc_net_1.png

UGC NET May Exam 2021 Postponed: कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट 2021 को स्थगित कर दिया है। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें एहतियात के तौर पर हरसंभव कोशिश कर रही है। सीबीएसई और अन्य राज्यों के शिक्षा बोर्ड भी परीक्षाएं रद्द और स्थगित करने के फैसले ले चुके हैं। हाल ही में नीट पीजी और जेईई मेन परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। कल यूपीएससी और एसएससी द्वारा परीक्षाएं स्थगित किए जाने के बाद NTA UGC NET 2021 Postponed कर दी गई है। परीक्षार्थियों के सामने परीक्षा केंद्र तक पहुँचने की चुनौती थी। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय से चेक करते रहें। जल्द ही नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।

Read More: ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां से करें आवेदन

UGC NET 2021 Exam Schedule
यूजीसी नेट/जेआरएफ के लिए परीक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई 2021 को आयोजित होनी थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड और नई तिथियों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से ले सकेंगे। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। उच्च शिक्षण संस्थानों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए राष्ट्रिय पात्रता परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार में किया जाता है। इस बार यह परीक्षा दिसंबर 2020 और मई 2021 के लिए एक ही बार आयोजित की जा रही है।

Read More: अप्रैल सेशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा स्थगित, इसमें से पढ़ें डिटेल

UGC NET 2021 Eligibility
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पीजी डिग्री उत्तीर्ण होना जरुरी है। इस वर्ष जेआरएफ के लिए 31 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन के पात्र माने गए हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

Read More: यूनिवर्सिटी ने लिया फैसला, सभी ऑनलाइन-ऑफलाइन परीक्षाएं 15 मई तक स्थगित होंगी

UGC NET 2021 Exam Pattern
यूजीसी नेट परीक्षा में दो प्रश्न पत्र लिए जाएंगे। यूजीसी नेट परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। पेपर 1 में 'टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड' पर कुल 100 अंकों के 50 प्रश्न होंगे। पेपर 2 में संबंधित विषय से 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न में दो अंक होंगे।

COVID-19 महामारी को देखते हुए, परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ में दिए गए स्व-घोषणा पत्र को भरकर लाना होगा। पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन परीक्षा केंद्र पर ही दिया जाएगा। उम्मीदवार को अपने साथ वैद्य फोटो पहचान पत्र और एक फोटोग्राफ साथ में ले जाना होगा। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार को मास्क पहनना जरुरी है, साथ ही 50 मिलीलीटर की बोतल हैंड सैनिटाइज़र, और पारदर्शी पानी की बोतल भी ले जाने की अनुमति होगी।