
DRDO GTRE Apprentice 2025
DRDO GTRE: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान (GTRE) ने विभिन्न अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS)* की आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 मई 2025 है।
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 150 पदों को भरा जाएगा, जिनमें अलग-अलग श्रेणियां शामिल है। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 75 पद, गैर-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 30 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 20 पद और आईटीआई अप्रेंटिस के 25 पद शामिल हैं।
इंजीनियरिंग स्नातक अप्रेंटिस: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट डिग्री।
गैर-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस: बी.कॉम, बी.एससी, बी.ए, बी.सीए, बी.बीए जैसे विषयों में ग्रेजुएट डिग्री।
डिप्लोमा अप्रेंटिस: राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड/विश्वविद्यालय या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा।
आईटीआई अप्रेंटिस: माध्यमिक शिक्षा के बाद AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र या सैंडविच कोर्स के तहत प्रशिक्षणरत छात्र।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
इस ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाले स्टाइपेंड की बात करें तो ग्रेजुएट अप्रेंटिस बी.ई/बीटेक वालों को ट्रेनिंग के दौरान 9000 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर दिया जाएगा। साथ ही डिप्लोमा अप्रेंटिस को 8000 रुपये, आईटीआई अप्रेंटिस को 7000 रूपये दिए जाएंगे। नॉन इंजीनियरिंग वालों को 9000 रुपये स्टाइपेंड हर महीने दिया जाएगा।
Updated on:
10 Apr 2025, 6:37 PM IST
Published on:
10 Apr 2025, 6:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.