26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगी परीक्षा:—
DUET 2021 की परीक्षा 26 सितंबर, 28 और 30 सितंबर को पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल के साथ-साथ पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। यूजी सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए 27 सितंबर, 29 और 1 अक्टूबर को परीक्षा होगी। जैसे ही NTA DUET एडमिट कार्ड जारी करता है, छात्र अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in/dutexam या du.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।