26 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा:—
दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट, CBT मोड में आयोजित किया जाता है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूजी, पीजी और एम.फिल / पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए DUET परीक्षा 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर, 2021 को आयोजित होने वाला है। DUET एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा के दिन के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवारों को इसे परीक्षा हॉल में ले जाना याद रखना चाहिए। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।