
NIOS Board exam
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - हाल ही ‘एशियाई विकास बैंक’ और भारत ने किस राज्य में सडक़ों के सुधार के लिए 177 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किये?
(अ) केरल
(ब) बिहार
(स) पंजाब
(द) महाराष्ट्र
प्रश्न (2) - भारतीय बहु-उद्योग कंपनी आईटीसी ने सनराइज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की कितने प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने पर सहमति व्यक्त की है?
(अ) 100 प्रतिशत
(ब) 50 प्रतिशत
(स) 70 प्रतिशत
(द) 40 प्रतिशत
प्रश्न (3) - फिलीपींस में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया?
(अ) मोहित अग्रवाल
(ब) रोहित कुमार
(स) शंभू एस कुमारन
(द) राहुल सचदेवा
प्रश्न (4) - हाल ही फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक निम्न में से कौन दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एथलीट बन गई हैं?
(अ) सेरेना विलियम्स-अमरीका
(ब) नाओमी ओसाका-जापान
(स) मारिया शरापोवा-रूस
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न (5) - मेवाड में अरावली क्षेत्र की भील जाति का लोकनाट्य कौनसा है?
(अ) रम्मत
(ब) भवाई
(स) गन्धर्व
(द) गवरी
प्रश्न (6) - मध्यकालीन राजस्थान में सर्वाधिक सूर्य मंदिर और सूर्य मूर्तियां प्राप्त होने वाला परगना है-
(अ) बांसवाड़ा
(ब) डूंगरपुर
(स) धवलपुरी
(द) सिरोही
प्रश्न (7) - निम्नलिखित कॉलेजों में सर्वप्रथम किसकी स्थापना हुई थी?
(अ) हिंदू कॉलेज, कलकत्ता
(ब) दिल्ली कॉलेज
(स) मेयो कॉलेज
(द) ब और स दोनों
प्रश्न (8) - निम्नलिखित संगठनों में से किसने शुद्धि आंदोलन का समर्थन किया?
(अ) आर्य समाज
(ब) ब्रह्म समाज
(स) देव समाज
(द) प्रार्थना समाज
प्रश्न (9) - निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव अधिकार भारतीय संविधान के अंतर्गत मौलिक अधिकार भी है?
(अ) काम का अधिकार
(ब) सूचना का अधिकार
(स) शिक्षा का अधिकार
(द) मकान का अधिकार
प्रश्न (10) - पाब्लो पिकासो कहां का प्रसिद्ध चित्रकार था?
(अ) मिस्र
(ब) अफगानिस्तान
(स) ऑस्ट्रेलिया
(द) स्पेन
उत्तरमाला: 1. (द), 2. (अ), 3. (स), 4. (ब), 5. (द), 6. (द), 7. (अ), 8. (अ), 9. (स), 10. (द)
Published on:
10 Aug 2020 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
