
Girls Education
Girls Education In Rajasthan: बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के अधिकार के तहत उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए कई राज्यों की सरकार विभिन्न योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं से न सिर्फ लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलता है बल्कि उनका भविष्य भी बेहतर होता है। बात करें राजस्थान की तो यहां बेटियों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिले।
राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshree Yojana) चलाई जाती है। इस योजना की शुरुआत 1 जून 2016 को सभी बालिकों के लिए बेहतर सोच और उनकी शिक्षा (Girls Education) के स्तर को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। इसके तहत जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के दौरान कन्याओं को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। राजस्थान की बेटियों (Rajasthan Ki Beti) को 6 किस्तों में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
मालूम हो कि इस योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ राजस्थान के मूल निवासी ही उठा सकते हैं। जब भी किसी के घर बेटी का जन्म होता है तो वे इसकी जानकारी ग्राम पंचायत या फिर सरकारी अस्पताल में दें। बेटियों के जन्म पर उनका जन्म प्रमाण पत्र अवश्य बना लें।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवार के माता-पिता को पहले आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshree Yojana) का पत्र प्राप्त करें और इसमें सभी जानकारी अच्छे से भर लें। आवेदन के साथ आपको जरूरी दस्तावेज भी लगाने होंगे। यदि आप किसी भी तरह की गलत जानकारी देते हैं तो आपका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
Updated on:
22 Mar 2024, 3:11 PM IST
Published on:
22 Mar 2024, 3:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.