30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Haryana CET 2022: हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Haryana CET Admit Card 2022 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग आज सीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 11 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सीईटी परीक्षा के लिए चंडीगढ़ समेत प्रदेश के 17 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 2 Nov 2022, 12:22 PM IST

Haryana CET Admit Card 2022

Haryana CET Admit Card 2022

Haryana CET Admit Card 2022 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग आज हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्‍ट (Haryana CET 2022) का एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड को HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकेंगे। राज्य सरकार सीईटी परीक्षा का आयोजन 5 और 6 नवंबर करने जा रही है। इस भर्ती के जरिए ग्रुप-सी के करीब 28000 पद भरे जाएंगे। मंगलवार को परीक्षार्थियों की एग्जाम सिटी की डिटेल्स जारी कर दी गई। हरियाणा सीईटी परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी ग्रुप सी और डी की विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।


सीईटी परीक्षा के लिए चंडीगढ़ समेत प्रदेश के 17 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह और शाम दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10:30 से 12 बजे व दोपहर बाद 3:30 से 5:00 बजे तक होगी।

यह भी पढ़ें- ITBP Recruitment 2022 : आईटीबीपी में 10वीं पास के लिए कांस्टेबल की भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया


हरियाणा सीईटी परीक्षा में 11 लाख से अधिक उम्‍मीदवार शामिल होने वाले हैं। यह परीक्षा 05 और 06 नवंबर को राज्‍य भर के एग्‍जाम सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। वैध एडमिट कार्ड के साथ ही उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।


— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
— होमपेज पर हरियाणा सीईटी 2022 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद लॉगिन विवरण भरकर सबमिट करें।
— अब आपके सामने एडमिट कार्ड नजर आएगा।
— कार्ड को चेक करके डाउनलोड़ कर लें।
— भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें।

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2022 : रेलवे में गुड्स गार्ड, क्लर्क, स्टेनो के लिए 596 पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल


बड़ी खबरें

View All

शिक्षा