इनको मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में कई पेशेवर पाठ्यक्रम शामिल हैं, जिनमें इंजीनियरिंग, चिकित्सा, प्रबंधन, आईटीआई से पीएचडी पाठ्यक्रम, पॉलिटेक्निक, बी फार्मेसी, नर्सिंग, जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी (जीएनएम) शामिल हैं। इसके अलावा सरकारी संस्थानों में पढ़ने वाली 18 वर्ष से अधिक आयु की 20,000 मेधावी छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए 25,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक प्रतिशत ब्याज दर लाभार्थियों के बीच जिम्मेदारी की भावना पैदा करने के लिए है ताकि उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा मिले।
यह भी पढ़ें- BTSC Recruitment: बिहार में निकली बंपर भर्ती, 1500 से अधिक पदों के लिए करें अप्लाई