फिजिक्स वाला (Physics Wallah) के सीईओ अलख पांडेने अपने एक वीडियो में 12 घंटे पढ़ने का मूलमंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि 12 घंटे पढ़ने के लिए छात्रों का 6 बजे से साढ़े 6 तक उठना जरूरी है। साथ ही छात्रों को 11 बजे तक सोने की आदत डालनी चाहिए। ऐसे में छात्रों के पास 16 घंटे का समय बचेगा जिसे वे 4 स्लॉट में बांट सकते हैं, सुबह 7 से 11 बजे, 11 से 3 बजे, 3 से 7 बजे, 7 बजे से 11 बजे।