30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HPBOSE 10th Result 2021: 10वीं का रिजल्ट जारी, 99.7% छात्र पास घोषित

  HPBOSE 10th Result 2021: हमीरपुर जिले के सुजानपुर के एक छात्र की याचिका पर हाईकोर्ट ने दसवीं परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची पर रोक लगा दी थी। वहीं कोरोना पीड़ित छात्रों ने मूल्यांकन फार्मूले से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे छात्रों ने बोर्ड से परीक्षा लेने की अपील की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 5 Jul 2021, 7:28 PM IST

hpbose 10th result

HPBOSE 10th Result 2021: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार हिमाचल प्रदेश का परिणाम 99.7 फीसदी रहा है। 0.3 फीसद छात्र पास नहीं हुए हैं। पास नहीं होने वाले वो छात्र हैं जिन्होंने परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए तय सात मानदंडों को पूरा नहीं किया है। इंटरनल असेसमेंट के आधार परीक्षा परिणाम जारी होने से शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। ताजा अपडेट के मुताबिक हमीरपुर जिले के सुजानपुर के छात्र की याचिका पर हाईकोर्ट ने दसवीं परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची पर रोक लगा दी थी।

Read More: NIPUN Bharat: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की निपुण भारत की शुरुआत, ये है अभियान की खासियत

HPBOSE 10th Result 2021: ऐसे चेक करें रिजल्ट

दसवीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले एचपीबीओएसई की आधिकारिक hpbose.org पर जाएं। वेबसाइट पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें। एक नई विंडो खुलेगी जहां आप अपना लॉगिन की जरूरी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा और आप इसे भविष्य के संदर्भों के लिए डाउनलोड और रख सकते हैं।

साल 2020 में 68.11% छात्र हुए थे पास

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से पिछले साल HPBOSE कक्षा 10 के रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 68.11 प्रतिशत था। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। एक साल पहले देश में कोविड-19 लॉकडाउन होने से पहले मार्च में ही परीक्षा आयोजित की गई थी।

बोर्ड के मूल्यांकन फार्मूले से छात्र संतुष्ट नहीं

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित करने के फार्मूले से छात्र संतुष्ट नहीं है। कोरोना संक्रमित होने के चलते परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा लेने की अपील की है। विद्यार्थी ने प्रदेश उच्च न्यायालय में परीक्षा परिणाम को लेकर याचिका दायर की थी। बोर्ड ने दसवीं के परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए सात मानदंड तय किए थे। इनमें नौवीं कक्षा, प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट, फर्स्ट और सेकेंड टर्म इग्जाम, प्री-बोर्ड और बोर्ड की ओर से लिए गए हिंदी विषय के पेपर का मूल्यांकन करवाकर परिणाम तैयार किया गया। हालांकि, बोर्ड ने विद्यार्थियों को पहले ही अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया है। मैट्रिक में 1,31,902 परीक्षार्थी हैं, जिनमें से 1,16,973 नियमित व 14,929 एसओएस के छात्र शामिल हैं।

Read More: भारतीय इतिहास को सुधारने का काम जारी, अब पैनल ने हितधारकों से मांगे सुझाव

Web Title: HPBOSE 10th Result 2021 Released 99.7% Students Declared Pass

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग