ICAI CA 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने इंटरमीडिएट और फाइनल मई परीक्षा 2023 के लिए ICAI चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org या eservices से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया था कि संस्थान की महत्वपूर्ण घोषणा संख्या 13-CA (EXAM)/मई-जून/2023 दिनांक 10 जनवरी, 2023 के आंशिक संशोधन में, इसे सामान्य जानकारी के लिए अधिसूचित किया जाता है कि कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा, (ग्रुप I), पेपर - 4 (टैक्सेशन) राज्य में 10 मई, 2023 (बुधवार) को आयोजित होने वाली है, अब 20 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। कृपया अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर विजिट करें।