
ICAR AIEEA Admit Card 2025 (Image: Gemini)
ICAR AIEEA Admit Card 2025: अगर आप भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की पोस्टग्रेजुएट (AIEEA PG) या पीएचडी (AICE JRF/SRF) परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड 28 जून 2025 को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड NTA की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/ICAR से डाउनलोड कर सकते हैं।
ICAR AIEEA PG और PhD AICE JRF/SRF 2025 परीक्षाएं 3 जुलाई 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएंगी।
AIEEA PG परीक्षा: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
AICE JRF/SRF PhD परीक्षा: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/ICAR पर जाएं।
होमपेज पर 'Admit Card AIEEA PG/AICE JRF/SRF PhD' लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट निकाल लें, जो परीक्षा के दिन साथ ले जाना जरूरी होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इन जानकारियों को जरूर चेक कर लें।
आपका पूरा नाम और फोटो
परीक्षा की तारीख और समय
परीक्षा केंद्र का पता
दिए गए निर्देश - जैसे कि क्या ले जाना है और क्या नहीं।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षा केंद्र की लोकेशन का पता जरूर लगा लें जिससे परीक्षा वाले दिन कोई परेशानी न हो।
नोट: एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध है। NTA इसकी कोई हार्ड कॉपी डाक से नहीं भेजेगा। अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड में कोई दिक्कत आती है तो उम्मीदवार हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
Updated on:
28 Jun 2025 06:29 pm
Published on:
28 Jun 2025 06:29 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
