IGNOU BEd, OPENMAT 2021: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने बीएड और ओपेनमेट 2021 प्रोग्राम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक कैंडिडेट्स इन कोर्सेज के लिए इग्नू की ऑफिशियल पोर्टल @ignou.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इग्नू बीएड और ओपेनमेट 2021 में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 20 मार्च, 2021 निर्धारित की गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक़ इसकी परीक्षा 11 अप्रैल को आयोजित की जायेगी। इग्नू ने बीएड और ओपन मैट 2021 से संबंधित नोटिफिकेशन पहले ही जारी दिया था।