28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IGNOU New Courses: इग्नू का मेंटल हेल्थ में पीजी डिप्लोमा कोर्स, यहां देखें फीस, योग्यता और अन्य डिटेल्स 

IGNOU New Courses In Mental Health: इग्नू ने कुछ समय पहले पीजी डिप्लोमा इन मेंटल हेल्थ (PGDMH) नाम का एक कोर्स शुरू किया था। आइए, जानते हैं इस कोर्स के बारे में-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 7 Apr 2025, 3:19 PM IST

IGNOU New Courses In Mental Health: इग्नू डिस्टेंस लर्निंग एजुकेशन के लिए जाना जाता है। इग्नू समय समय पर नए कोर्सेज लाता रहता है। ऐसा ही एक कोर्स है, पीजी डिप्लोमा इन मेंटल हेल्थ (PGDMH)। इग्नू का ये कोर्स छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित मनोवैज्ञानिक मुद्दों और चिंताओं के बारे में गहन अध्ययन करने में मदद करता है। हाल ही में इग्नू ने इस कोर्स को जोड़ा है।

कोर्स के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता (PGDMH Eligibility)

इस कोर्स के लिए वे कैंडिडेट अप्लाई कर रहे थे, जिन्होंने मनोवैज्ञानिक में मास्टर्स किया है। वहीं एलोपैथी, आयुर्वेद और डेंटल सर्जी का कोर्स करने वाले कैंडिडेट्स भीIGNOU के इस पीजी कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं IAF की पहली महिला Fighter Pilot बनने वाली तनुष्का सिंह, जानिए इनकी कहानी

साल में दो बार कर सकते हैं अप्लाई

इस कोर्स के लिए IGNOU की ओर से साल में दो बार प्रवेश दिया जाएगा। कैंडिडेट्स साल में दो बार आवेदन कर सकते हैं, जनवरी सत्र और जुलाई सत्र। ये कोर्स वर्किंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ऐसे में इस कोर्स के लिए साल में दो बार अप्लाई किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- गर्मी के कारण बदला बिहार में स्कूल टाइम, शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिस में देखिए समय व तारीख

आवेदन शुल्क (IGNOU New Courses Application Fees)

पीजी डिप्लोमा इन मेंटल हेल्थ (PGDMH) कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन फीस और कोर्स फीस का भुगतान करना होगा। इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को 300 रुपय के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एडमिशन फीस के रूप में 9000 का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें- इस तरह कर लें NEET MDS के लिए आवेदन, आज है अंतिम तारीख, NBEMS ने बढ़ाई इंटर्नशिप की लास्ट डेट

जॉब के अवसर 

इग्नू के इस कोर्स का उद्देश्य है कैंडिडेट्स को मेंटल हेल्थ के बारे में विस्तृत और गहन अध्ययन के अवसर प्रदान करना। इस कोर्स को करने के बाद कैंडिडेट्स प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र, सरकारी अस्पताल और क्लीनिकों से लेकर गैर-सरकारी संगठनों, अस्पताल और केंद्रों तक मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में काम कर सकते हैं। 

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग