IGNOU PG Course 2023: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ल ने पर्यावरण प्रबंधन और कानून में स्नातकोत्तर डिप्लोमा शुरू किया है। उम्मीदवार ओपन और डिस्टेंस लर्निंग मोड में पीजी डिप्लोमा कर सकते हैं।कोर्स लॉन्च के मौके पर इस मौके पर इग्नू के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव, हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. बी.के. कुठियाला, भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन और तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय कुलपति, प्रो. एम. कृष्णन मौजूद रहे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति, एनईपी 2020 के अनुसार शुरू किया गया है। जो उम्मीदवार पर्यावरण प्रबंधन और कानून में पीजी डिप्लोमा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। एक साल के कार्यक्रम के लिए 7000 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। योग्य उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट यानी ignouadmission.samarth.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं।