DU Placement and internship 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए प्लेसमेंट और इंटर्नशिप करने का शानदार मौका है। इस मार्च के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू जॉब मेला 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। प्लेसमेंट-सह-इंटर्नशिप ड्राइव में कई कंपनियां विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए विभिन्न अवसर उपलब्ध कराएगी। रोजगार मेले का आयोजन 21 व 22 मार्च, 2023 को किया जाएगा। मेले में शामिल होने के इच्छुक छात्र डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और वहां प्लेसमेंट सेल के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो मेले में पंजीकरण करने के लिए एक लिंक मिल जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपये देने होंगे। डीन छात्र कल्याण कार्यालय ने इस मेले के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है; आपके पास अपना रजिस्ट्रेशन करने का 20 मार्च, 2023 तक का समय है। प्रथम वर्ष के उम्मीदवारों को भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।