IGNOU's 36th convocation: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने अपना 36वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के इस दीक्षांत समारोह में 2,79,917 डिग्रियां, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। दीक्षांत समारोह समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इग्नू विश्वविद्यालय ने अपने संबंधित कार्यक्रमों में सफल छात्रों को कुल 2,79,917 डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के इस दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने कहा की कई छात्रों को उनकी 'जिम्मेदारियों' और 'परिस्थितियों' के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई होती है। ऐसे छात्रों को शिक्षा प्रदान करने में इग्नू जैसे संस्थान मदद कर रहे हैं। इस प्रकार, दूरस्थ शिक्षा की व्यापक सामाजिक-आर्थिक उपयोगिता है। इसके अलावा खास बात ये रही की दीक्षांत समारोह में कुल प्रदान की गयी डिग्रियों में से प्रमाण पत्र और डिप्लोमा या सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले छात्रों में 55 प्रतिशत महिलाएं (female students) शामिल हैं।