IGNOU TEE 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए दिसंबर सत्रांत परीक्षा (TEE) यानी टर्म एंड एग्जाम का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार दिसंबर सत्रांत परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नामांकन संख्या और कार्यक्रम के नाम का की डिटेल्स दर्ज करनी होगी। एक्साम्स शेड्यूल के अनुसार, दिसंबर टीईई 2022 के लिए परीक्षा 5 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी। साथ ही, इग्नू टीईई परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पारी शाम को 1 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।