28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IGNOU TEE Result 2021: रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन शुरू, यहां से करें अप्लाई

IGNOU TEE Result 2021: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यलाय ( Indira Gandhi National Open University ) ने दिसंबर 2020 टर्म एंड परीक्षा ( Term-end examination ) के अंकों व मूल्यांकन से असंतुष्ट छात्रों की आंसर शीट और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही इग्नू ( IGNOU ) के यूजी, पीजी व अन्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 18 May 2021, 10:00 AM IST

ignou tee result 2020

IGNOU TEE Result 2021: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ( IGNOU ) ने दिसंबर 2020 की टर्म-एंड परीक्षा ( TEE) में शामिल हुए स्टूडेंट्स को आंसर कॉपी की फोटो बुकलेट और अंकों के रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही इग्नू के छात्र टीईई उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रेशन पोर्टल onlinerr.ignou.ac.in/reevaluation पर दिए गए ऑनलाइन एप्लिकेश फॉर्म को भरकर आवेदन कर सकते हैं।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यलाय ( Indira Gandhi National Open University ) के पुनर्मूल्यांकन आवेदन विंडो में में जारी एक बयान में कहा गया है कि सभी कोर्सेस के छात्र आंसर शीट और मार्क्स के फिर से मूल्यांकन के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। इन कोर्सेस में बीपीपी, बीपीसीएचएचएन और सीएलआईएस से संबंधित कुछ कोर्स शामिल हैं। वहीं अगर आंसर शीट को पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रोसेस्ड नही किया गया है तो आंसर स्क्रिप्ट की फोटोकॉपी, संबंधित आरईसी द्वारा दी जाएगी। छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने से पहले उत्तर स्क्रिप्ट की कॉपी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं या कॉपी और पुनर्मूल्यांकन के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं।

Read More: IGNOU June TEE 2021: इग्नू ने बढ़ाई असाइनमेंट सबमिशन की डेट, अब 31 मई तक ऑनलाइन असाइनमेंट जमा कर सकते हैं स्टूडेंट्स

ऐसे करें आवेदन

इग्नू दिसंबर 2020 की टर्म-एंड परीक्षा ( TEE ) रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले रजिस्ट्रेशन पोर्टल, onlinerr.ignou.ac.in/reevaluation पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध प्रोसिड लिंक पर क्लिक कर दें। इसके बाद नया पेज ओपन हो जाएगा, यहां सभी डिटेल्स सही से भर दें। पूरा एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगातान करें और कप सबमिट कर दें।

Read More: ST, एससी छात्रों के लिए बड़ी खबर, एक दो नहीें यहां 41 कोर्सेज में मिलेगा फ्री एडमिशन

Web Title: IGNOU TEE Result Application For Revaluation Of December 2020

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग