बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रोहतक ने 2018 में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम ( Post Graduate Program in Sports Management) की शुरुआत की थीं। इसके साथ ही करिअर के क्षेत्र में आईआईएम स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स मार्केटिंग मैनेजर, स्पोर्ट्स एजेंट, स्पोर्ट्स टैलेंट मैनेजर और स्पोर्ट्स एनालिस्ट जैसे कई स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, मीडिया और संचार प्रबंधक जैसे पदों के लिए अवसर प्रदान करने वाला भारत का पहला आईआईएम बन गया है। आईआईएम रोहतक में निदेशक और प्रोफेसर धीरज शर्मा के मुताबिक हमारा मकसद खेल प्रबंधन के लिए पेशेवर युवाओं को तैयार करना है। एक ऐसा युवा जो खेल विपणन, खेल कानून, खेल के वित्तीय विकल्प, इवेंट मैनेजमेंट, खेल बुनियादी ढांचे प्रबंधन, प्रायोजन, खेल संगठनों के बीच सहयोग को मजूती दे सके।